Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पाकिस्तान की हार का सिलसिला टूटा, बांग्लादेश को हरा सेमीफाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को वर्ल्ड कप 2023 के 31वें मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई

31 Oct 2023

पाकिस्तान की हार का सिलसिला टूटा, बांग्लादेश को हरा सेमीफाइनल की उम्मीदें रखी जिंदा

पाकिस्तान ने बांग्लादेश को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के 31वें मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया है। इस जीत के साथ पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की अपनी उम्मीदें बरकरार रखी है। हालांकि उसके लिए टॉप-4 में जगह बनाना मुश्किल होने वाला है। बांग्लादेश की टीम की वर्ल्ड कप 2023 में ये छठवीं हार है। पाकिस्तान के खिलाफ हारने के साथ ही बांग्लादेश की टीम पॉाइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान टीम को लगातार चार हार के बाद जीत मिली है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच में बांग्लादेश की टीम 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर सिर्फ 204 रन ही बना सकी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने फखर जमां और अब्दुल्ला के बीच पहले विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत 32.3 ओवर में 3 विकेट पर 205 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।  

205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को सलामी बल्लेबाज फखर जमां और अब्दुल्ला शफीक ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। पहले पावरप्ले में पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाए 52 रन बनाए। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 127 गेंद में 128 रन की साझेदारी हुई। अब्दुल्ला शफीक 69 गेंद में 68 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान बाबर आजम बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हुए। बाबर ने 16 गेंद में 9 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज फखर जमां 74 गेंद में 81 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मोहम्मद रिजवान (26) और इफ्तिखार अहमद (17) ने टीम को जीत दिलाई। 

बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 204 रन बनाए हैं। श्रीलंका के लिए महमूदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। कप्तान शाकिब अल हसन 43 और लिटन दास ने 45 रन की पारी खेली। पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 3-3 विकेट लिए। इससे पहले बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए थे। तन्जिद हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। नजमुल शन्टो ने 4 रन और मुश्फिकुर रहीम 5 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद महमूदुल्लाह और लिटन दास के बीच चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी हुई। लिटन 64 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए।  शाहीन अफरीदी ने दो विकेट लिए और हारिस राउफ, इफ्तिखार को 1-1 विकेट मिला। महमूदुल्लाह ने 70 गेंद में 56 रन की पारी खेली। तौहीद 7 रन ही बना सके। कप्तान शाकिब अल हसन ने 43 रन की दमदार पारी खेली। मिराज ने 25 रन बनाए। वसीम ने बांग्लादेश के आखिरी तीन विकेट चटकाए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News